बक्सर : बिहार में 64 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन

बक्सर : बिहार में 64 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन शुरू होने वाला हैं। इसके लिए बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के द्वारा नोटिश जारी कर दिया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को समय से पहले पूरा करें।

पद का नाम :    पदों की संख्या। 

अवर निरीक्षक मद्य निशेष: कुल 63 पद।

पुलिस अवर निरीक्षक (बिहार निगरानी सेवा संवर्ग) : कुल 01 पद। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक पास होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क : General / BC / EBC / EWS/Other State के लिए आवेदन शुल्क 700/- रुपया, जबकि SC/ST/Female (Only Bihar Dom.) के लिए 400/- रुपया।

चयन प्रक्रिया : इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन टेस्ट और शारीरिक योग्यता के अनुसार किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिश देखें। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट : https://bpssc.bih.nic.in/

आवेदन की तिथि : 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2023 तक। 

नौकरी करने का स्थान : बिहार।

0 comments:

Post a Comment