खबर के अनुसार पहले चरण में इस साल 21 हजार 391 सिपाही और 1275 दारोगा की बहाली को लेकर विज्ञापन जारी किया जा चुका है। साथ ही साथ इन सिपाही-दरोगा के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू हो गई हैं। जल्द से जल्द इन पदों को भरा जायेगा।
वहीं, साल 2024 में दूसरे चरण में 24 हजार 269 सिपाही-दारोगा की भर्ती करने का लक्ष्य रखा गया है। इसको लेकर पुलिस मुख्यालय ने गृह विभाग को प्रस्ताव भी भेज दिया है। गृह विभाग की स्वीकृति के बाद इसे चयन आयोग के पास भेज दिया जायेगा।
बता दें की दूसरे चरण की इस भर्ती प्रक्रिया में 19,469 सिपाही, 2800 सिपाही चालक और करीब 2000 दारोगा के पद भरे जाएंगे। गृह विभाग की स्वीकृति के बाद चयन आयोग के द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment