पंजाब मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पंजाब के कई जिलों में 27 नवंबर को बारिश हो सकती है। साथ ही साथ कुछ स्थान पर हवाएं भी चल सकती हैं। इससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगा।
आपको बता दें की बारिश के कारण रात के तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट आ सकती हैं। इससे ठंढ में तेजी से बढ़ोत्तरी होगी। साथ ही साथ कई इलाकों में कोहरे बढ़ने के भी आसार हैं। खास कर सुबह के समय धुंध और कोहरा छाया जायेगा।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पंजाब के ज्यादातर जिलों में ठंड के साथ साथ कोहरे बढ़ने की संभावना हैं। इसलिए सुबह के समय वाहन चलाने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ेगी, ताकि उन्हें किसी परेशानी का सामना करना न पड़े।

0 comments:
Post a Comment