खबर के अनुसार बिहार में स्कूल से 15 किमी दायरे में नहीं रहने वाले टीचरों की नौकरी खत्म कर दी जाएगी। केके पाठक ने टीचरों को स्कूल से 15 किमी के दायरे में रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि टीचर समय पर स्कूल पहुंच सकें और बच्चों को पढ़ा सकें।
दरअसल बिहार में बहुत से टीचर ऐसे हैं जिनकी पोस्टिंग ग्रामीण इलाकों में हैं, लेकिन वो शहर में रहते हैं। जहां से आने में उन्हें काफी समय लग जाता हैं। जिसके कारण टीचर समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाते हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती हैं।
केके पाठक ने कहा है की गांव में शिक्षा के विकास लिए नए शिक्षकों की पोस्टिंग की गई है। इसलिए टीचर अपने स्कूल से 15 किलोमीटर के दायरे में ही रहें। जो टीचर गांव में नहीं रहना चाहते वे जा सकते हैं, उनके लिए विकल्प खुला हुआ है।

0 comments:
Post a Comment