विश्व कप से अहमदाबाद को करोड़ों की कमाई

न्यूज डेस्क: 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप का फाइनल मैच खेला जायेगा। इससे पहले भी अहमदाबाद में विश्व कप के कई लीग मैच खेले गए हैं। इससे अहमदाबाद को करोड़ों रुपये की कमाई हुई हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद शहर में होने वाले मैच से गुजरात की अर्थव्यवस्था में भारी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही हैं। खास कर यहां के होटल कारोबारियों पर धनवर्षा हो रही हैं। वहीं टूर-ट्रैवलर्स व्यवसाय में भी भारी उछाल देखने को मिल रहा हैं। 

इसके अलावे अहमदाबाद मेट्रो की कमाई में भी जबरदस्त बढ़ोत्तरी हुई हैं। पिछले कुछ दिनों से अहमदाबाद के सभी होटलों में 100 प्रतिशत की बुकिंग चल रही हैं। वहीं मेट्रो और बीआरटीएस में भी इन दिनों यात्रियों की भारी भीड़ से करोड़ों की कमाई हो रही हैं। 

बता दें की अहमदाबाद इतिहास में पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के फाइनल की मेजबानी करेगा। जिसके कारण देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग यहां आएंगे। खास कर विदेशियों के आने से अहमदाबाद की अर्थव्यवस्था को जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा।

0 comments:

Post a Comment