बांद्रा-भावनगर स्पेशल ट्रेन की घोषणा, सूरत-वडोदरा में ठहराव

न्यूज डेस्क: त्यौहारों के इस सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बांद्रा-भावनगर स्पेशल ट्रेन की घोषणा की हैं। यह ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से भावनगर के बीच चकेगी। इस ट्रेन का ठहराव सूरत-वडोदरा समेत अन्य स्टेशनों पर होगा। 

खबर के अनुसार बांद्रा टर्मिनस - भावनगर स्पेशल प्रत्येक ट्रेन 10 नवंबर से 29 दिसंबर 2023 तक चलेगी। जबकि भावनगर टर्मिनस - बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 09 नवंबर से 28 दिसंबर, 2023 तक संचालित की जाएगी। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किया गया हैं। 

बांद्रा-भावनगर स्पेशल ट्रेन की घोषणा, सूरत-वडोदरा में ठहराव?

ट्रेन नंबर 09207 : बांद्रा टर्मिनस - भावनगर स्पेशल 10 नवंबर से 29 दिसंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को 09.15 बजे बांड्रा टर्मिनस से खुलेगी और निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए उसी दिन 23.45 बजे भावनगर टर्मिनस पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 09208 : भावनगर टर्मिनस - बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 9 नवंबर से 28 दिसंबर तक प्रत्येक गुरुवार को 14.50 बजे भावनगर से खुलेगी और निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 06.00 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। 

इस ट्रेन का स्टॉपेज : यात्रा के दौरान यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीचली, वापी, सुरत, वडोदरा, नडियाद, अहमदाबाद, सुरेंद्रनगर गेट, बोटाद, ढोला, सोनगढ़ और भावनगर स्टेशनों पर रुकेगी।

0 comments:

Post a Comment