अहमदाबाद और दरभंगा के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

न्यूज डेस्क: दिवाली और छठ पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अहमदाबाद और दरभंगा के बीच पूजा स्पेशन ट्रेन चलाने का फैसला किया हैं। यह ट्रेन 6 नवंबर से 25 दिसंबर 2023 तक प्रत्येक सोमवार को अहमदाबाद से चलेगी। 

वहीं, 8 नवंबर से 27 दिसंबर 2023 के बीच सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को यह ट्रेन दरभंगा से खुलेगी। अगर आप इस ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर इस ट्रेन का पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं। 

अहमदाबाद और दरभंगा के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन?

ट्रेन नंबर 09421 : अहमदाबाद-दरभंगा पूजा स्पेशल ट्रेन 6 नवंबर से 25 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार को अहमदाबाद से चलेगी और निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए दरभंगा पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 09422 : दरभंगा-अहमदाबाद पूजा स्पेशल ट्रेन 8 नवंबर से 27 दिसंबर के बीच प्रत्येक बुधवार को सुबह 6:00 बजे दरभंगा से खुलेगी और सभी निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए अहमदाबाद पहुंचेगी। 

इस ट्रेन का स्टॉपेज : यह पूजा स्पेशल ट्रेन यात्रा के दौरान सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, बगहा व गोरखपुर होते हुए अहमदाबाद को जाएगी। अधिक जानकारी के लिए रेलवे की वेबसाइट विजिट करें।

0 comments:

Post a Comment