राजकोट : डॉक्टर बनने के लिए बायोलॉजी जरूरी नहीं

राजकोट : अगर आप मेडिकल एग्जाम NEET की तैयारी करना चाहते हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अब डॉक्टर बनने के लिए बायोलॉजी जरूरी नहीं हैं। अब आप गणित के साथ भी NEET का एग्जाम दे सकते हैं। 

खबर के अनुसार नेशनल मेडिकल काउंसिल यानी एनएमसी ने मेडिकल एग्जाम को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की हैं। इसमें कहा गया है की कक्षा 11 और 12 में पीसीएम (भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित) स्ट्रीम के छात्र NEET UG परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

बता दें की इससे पहले कक्षा 11 और 12 में पीसीबी (भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान) के छात्र मेडिकल एग्जाम में शामिल होते थें। लेकिन नई नियमानुसार अब गणित विषय के छात्रों को भी मेडिकल एग्जाम में शामिल होने का मौका प्राप्त होगा। 

हालांकि जिन छात्रों ने पीसीएम (भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित) में 12वीं पूरी की है, उन्हें अतिरिक्त विषय के रूप में बायोटेक्नोलॉजी परीक्षा देनी होगी। इसके बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप नेशनल मेडिकल काउंसिल यानी एनएमसी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment