Buxar: बिहार में विद्यार्थियों को मिलेगा डिजिटल डिग्री

Buxar: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को डिजिटल दी जाएगी। इसको लेकर विश्वविद्यालय के द्वारा तैयारी की जा रही हैं। 

खबर के अनुसार बीआरए बिहार विश्वविद्यालय से पासआउट हो चुके छात्र-छात्राओं के लिए विश्वविद्यालय के द्वारा साफ्ट फार्मेट में डिग्री उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही हैं। बहुत जल्द ये व्यवस्था इस यूनिवर्सिटी में शुरू कर दी जाएगी।

बता दें की अभी तक बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में डिग्री लेने के लिए छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इससे समय के साथ साथ पैसों की भी बर्बादी होती हैं। इसलिए संस्थान अब विद्यार्थियों को डिजिटल डिग्री प्रदान करेगी। 

दरअसल डिजिटल डिग्री की व्यवस्था शुरू होने से छात्र-छात्राओं की परेशानी दूर हो जाएगी। साथ ही साथ छात्र-छात्रा बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा अपनी डिग्री को डाउनलोड कर सकेंगे।

0 comments:

Post a Comment