खबर के अनुसार इस ट्रेन के परिचालन शुरू होने से मध्य्प्रदेश और महाराष्ट्र के साथ साथ गुजरात के यात्रियों को भी फायदा होगा। क्यों की यात्रा के दौरान ये साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन गुजरात के कई स्टेशनों पर रुकते हुए चलेगी। आप रेलवे की वेबसाइट पर जा कर ट्रेन का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
इंदौर-पुणे स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू?
गाड़ी संख्या 09324 : इंदौर-पुणे स्पेशल ट्रेन दिनांक 1.11.2023 से 27.12.2023 (9 ट्रिप) तक हर बुधवार को 11.15 बजे इंदौर से खुलेगी और विभिन्न निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 03.10 बजे पुणे पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 09323 : पुणे-इंदौर स्पेशल ट्रेन दिनांक 2.11.2023 से 28.12.2023 (9 ट्रिप) तक हर गुरुवार को पुणे से 05.10 बजे खुलेगी और विभिन्न निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए और अगले दिन 23.55 बजे इंदौर पहुंचेगी।
इस ट्रेन का स्टॉपेज : यात्रा के दौरान यह ट्रेन दोनों दिषाणों में इंदौर, देवास, उज्जैन, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी, वसई रोड, कल्याण, लोनावला और पुणे में रुकेगी।

0 comments:
Post a Comment