खबर के अनुसार लुधिया समेत देशभर में कोई भी भारतीय नागरिक mPassport Seva मोबाइल ऐप के जरिये पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर सकता है। नॉर्मल पासपोर्ट के लिए 1,500 रुपये फीस जमा करनी होगी, वहीं तत्काल में पासपोर्ट के लिए 3,500 रुपये देने होंगे।
लुधियाना में मोबाइल से पासपोर्ट के लिए आवेदन?
1 .आप अपने मोबाइल के प्लेस्टोर को ओपन करें।
2 .इसके बाद आप mPassport Seva ऐप को डाउनलोड करें।
3 .इसके बाद इस ऐप में सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करें।
4 .रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसी ऐप में लॉगिन करें।
5 .इसके बाद आपको पासपोर्ट अप्लाई का ऑप्शन मिलेगा, उसपर क्लिक करें।
6 .नॉर्मल पासपोर्ट और तत्काल पासपोर्ट में जो भी बनाना हैं उसपर क्लिक करें।
7 .अब आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा, उस फॉर्म में अपनी सभी जानकारी को भरें और दस्तावेज को अपलोड करें।
8 .अब आप दस्तावेज सत्यापन के लिए अपने नजदीक के पासपोर्ट सेंटर का चयन करें और फिर तारीख का चुनाव करें।
9 .इसके बाद आप ऑनलाइन के द्वारा आवेदन शुल्क को जमा करें। आपके आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

0 comments:
Post a Comment