यूपी में दो और एक्सप्रेस-वे की तैयारी, गाजीपुर-बक्सर को भी फायदा

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में दो और एक्सप्रेस-वे बनाने की तैयारी चल रही हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को दो नए लिंक एक्सप्रेस-वे निर्माण के आदेश दिए हैं।

खबर के अनुसार सीएम योगी ने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ने का प्रस्ताव तैयार करने को कहा हैं। अगर इस लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण होता हैं तो दिल्ली-एनसीआर से गाजीपुर-बक्सर तक जाना आसान हो जायेगा।

बता दें की मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को जोड़ने के लिए एक लिंक एक्सप्रेस-वे की जरूरत है। इसके निर्माण होने से उत्तर प्रदेश के सभी एक्सप्रेस-वे आपस में जुड़ जाएंगे।

सीएम ने इसके लिए 60 किलोमीटर के लिंक एक्सप्रेस-वे का विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने को कहा हैं। इसके अलावे मुख्यमंत्री ने पूर्वांचल, बुंदेलखंड, गंगा, आगरा-लखनऊ और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस के दोनों ओर औद्योगिक क्लस्टर के विकास की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा हैं।

0 comments:

Post a Comment