खबर के अनुसार रेलवे बोर्ड के पास मुंबई-संभाजीनगर और पुणे-सिंदराबाद रूट पर वंदे भारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा गया हैं। बोर्ड से स्वीकृति मिलने के बाद इन दोनों रूट्स पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुरू कर दिया जायेगा।
आपको बता दें की वर्तमान में महाराष्ट्र राज्य में पांच वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही हैं, जिनमें से चार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अकेले मध्य रेलवे पर चल रही हैं। अब मुंबई से संभाजीनगर और पुणे से सिकंदराबाद रूट्स पर भी वंदे भारत ट्रेनें चलाई जाएगी।
फिलहाल महाराष्ट्र में मुंबई से साईंनगर शिरडी रूट्स पर, मुंबई से सोलापुर रूट्स पर, मुंबई से मडगांव और नागपुर से बिलासपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन का परिचालन किया जा रहा हैं। अब दो और वंदे भारत ट्रेन चलने से लोगों का आवागवन बेहतर और आसान होगा।
0 comments:
Post a Comment