बक्सर से पटना जानें में लगेंगे दो घंटे, बनेगी ये सड़क

न्यूज डेस्क: बिहार के बक्सर में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बक्सर से पटना जानें में अब यहां के लोगों को सिर्फ दो घंटे का समय लगेगा। क्यों की जल्द ही एनएच-922 के बिहटा-पटना खंड का काम शुरू होने वाला हैं।

खबर के अनुसार बक्सर-पटना एनएच के तहत भूमि अधिग्रहण का कार्य अब केवल पटना जिले में बचा हैं। जल्द ही NH-922 के बिहटा खंड पर सड़क निर्माण का काम शुरू हो जायेगा। इसके निर्माण होने से बक्सर से पटना जाना आसान हो जायेगा। 

बता दें की अभी वर्तमान समय में बक्सर से पटना जानें में तीन घंटे का समय लगता हैं। लेकिन एनएच-922 के बिहटा-पटना खंड के निर्माण होने के बाद लोग सिर्फ दो घंटे में इस रूट पर आ जा सकेंगें। साथ ही साथ इससे लोगों का आवागवन भी सुगम हो जायेगा।

वहीं, मोहनिया-आरा एनएच 319 के आरा-पररिया रेलखंड के लिए भी बिहार के बक्सर जिले में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जायेगा और इस रेलखंड का निर्माण कार्य प्रारम्भ होगा।

0 comments:

Post a Comment