बक्सर से पटना बीच तीन जगहों पर लगेगा टोल टैक्‍स

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बक्सर से पटना जानें में लोगों को अब पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। क्यों की बहुत जल्द पटना से बक्सर के बीच तीन जगहों पर टोल टैक्स वसूल किया जायेगा। 

खबर के अनुसार एनएच 922 को फाेरलेन बनाए जाने के बाद बक्सर से पटना का सफर तो बेहद आसान हो जायेगा। लेकिन लोगों को इस सड़क पर आने-जानें के लिए टोल टैक्स भी देना होगा। जिसका सीधा असर इस सड़क पर चलने वाले लोगों पर पड़ेगा।

बता दें की अभी बक्सर से कोईलवर तक जानें के लिए लोगों को दो जगह टोल टैक्स देना पड़ता है। लेकिन आगे बिहटा से दानापुर के बीच भी एक टोल प्लाजा बनाने की योजना पर काम चल रहा हैं। बहुत जल्द इस जगह पर भी टोल देना होगा। 

दरअसल एनएच 922 को फाेरलेन बनाए जानें का काम तेजी से चल रहा हैं। एनएच के शेष बचे हिस्से बिहटा से दानापुर तक की सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने वाला हैं। इसके निर्माण पूरा होने के बाद लोगों को पहले से ज्यादा टोल देनी होगी।

0 comments:

Post a Comment