खबर के अनुसार अहमदाबाद में साणंद के पास गोधावी गांव में स्पोर्ट्स सिटी बनाने को लेकर 500 एकड़ जमीन अधिग्रहण के निर्देश दिए गए हैं। यहां करीब 10 हजार करोड़ रुपए की लागत से 500 एकड़ की भव्य स्पोर्ट्स सिटी बनाई जाएगी।
बता दें की साल 2029 युवा ओलंपिक और साल 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी को ध्यान में रखते हुए अहमदाबाद में बड़े स्तर पर स्पोर्ट्स सिटी विकसित किया जायेगा। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की एजेंसी को टेंडर के माध्यम से निर्माण कार्य सौपा जायेगा।
अगले चार वर्षों में 500 एकड़ क्षेत्र में यह स्पोर्ट्स सिटी बनकर तैयार हो जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार लगभग 10 हजार करोड़ का कुल बजट उपलब्ध कराएगी। इस अहमदाबाद के इस स्पोर्ट्स सिटी में सभी तरह के खेलों का आयोजन किया जा सकेगा।

0 comments:
Post a Comment