खबर के अनुसार इससे पहले बिहार में खेत जमीन का ऑरिजनल नक्शा के लिए लोगों को पटना जाना पड़ता था। लेकिन नई व्यवस्था के तहत अब सिर्फ 50 रुपये में आप ऑनलाइन के द्वारा जमीन नक्शा को अपने घर पर मंगा सकते हैं।
अब बिहार में 50 रुपये में मिलेगा खेत जमीन का नक्शा?
1 .नक्शा के लिए वेबसाइट https://bhuabhilekh.bihar.gov.in/bhu-lekh/ पर जाए।
2 .इस वेबसाइट में सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करें, उसके बाद आपको लॉगिन करना होगा।
3 .इसके बाद आपके सामने एक पेज ओपन होगा, जिसमे आपको सभी डिटेल्स भरनी होगी।
4 .Document Type मैं आपको Map सेलेक्ट करना है। जहां का नक्शा चाहिए उस जगह की सारी डिटेल देनी होगी।
5 .इतना करने के बाद आपको ऑनलाइन के द्वारा पेमेंट करना होगा। बता दें की पेमेंट होते ही आपका ऑडर पूरा हो जायेगा।
6 .ऑडर पूरा होने के बाद एक सप्ताह के अंदर आपके दिए गए पत्ते पर जमीन का नक्शा स्पीड पोस्ट के माध्यम से आ जायेगा।

0 comments:
Post a Comment