Buxar News: भगवान ने बनाएं हैं बिहार के ये 5 सूर्य मंदिर

Buxar News: बिहार में आज से छठ का त्यौहार शुरू हो गया हैं। इस त्यौहार में लोग भगवान सूर्यदेव की पूजा करते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे बिहार के कुछ ऐसे सूर्य मंदिर के बारे में जिन्हे भगवान के द्वारा बनाया गया हैं। 

भगवान ने बनाएं हैं बिहार के ये 5 सूर्य मंदिर?

देव सूर्य मंदिर, औरंगाबाद: ऐसी मान्यता है की बिहार के औरंगाबाद में स्थित देव सूर्य मंदिर का निर्माण स्वयं भगवान विश्वकर्मा ने सिर्फ एक रात में किया है।

कंदाहा सूर्य मंदिर: सहरसा के कंदाहा में बनवाया गया सूर्य मंदिर बहुत पुराना हैं। हालांकि मंदिर का पुनर्निर्माण कर्णाट वंश के राजा हरिसिंह देव के काल में करवाया था।

पटना का उलार्क सूर्य मंदिर : पटना के दुल्हिनबाजार प्रखंड स्थित उलार सूर्य मंदिर भी बहुत पुराना हैं। यहां के तालाब में महाभारत की समाप्ति के बाद पांचों पांडवों के साथ द्रौपदी ने पुत्र प्राप्ति के लिये भगवान सूर्य की उपासना की थी।

दक्षिणायन सूर्य मंदिर, गया :  यह सूर्य मंदिर विष्णुपद मंदिर से उत्तर एवं सूर्यकुंड से पश्चिम स्थित है। ऐसी मान्यता है की दक्षिणायन सूर्य मंदिर का निर्माण भी सतयुग में हुआ हैं।

औंगारी सूर्य मंदिर: नालंदा जिले के औंगारी नामक स्थान पर स्थित सूर्य मंदिर भी बहुत पुराना हैं। यहां श्रद्धालु  विशेष मुद्रा में भगवान सूर्य को अर्घ्य देते हैं।

0 comments:

Post a Comment