बता दें की छठ के बाद नीतीश कैबिनेट की होने वाली आगामी बैठक में नियोजित टीचरों को राज्यकर्मी का दर्जा मिल सकता हैं। इसके लिए नियमावली का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया हैं। जल्द ही इसे बिहार कैबिनेट से मंजूरी मिल सकती हैं।
नियोजित शिक्षकों के राज्यकर्मी बनने के फायदे?
1 .राज्यकर्मी बनने से बीपीएससी टीचर के समान वेतन मिलेगा।
2 .राज्यकर्मी बनने के बाद इन शिक्षकों को ट्रांसफर का लाभ मिलेगा।
3 .राज्यकर्मी बनने से इन टीचरों को सरकारी कर्मी का दर्जा मिल जायेगा।
4 .इन्हे बीपीएससी से नियुक्त शिक्षकों के समान वेतनमान, प्रमोशन में लाभ एवं अन्य सुविधाएं मिलेगी।
5 .सक्षमता परीक्षा पास करने वाले नियोजित शिक्षकों का जिला संवर्ग होगा। वर्तमान में ये सभी नियोजित शिक्षक त्रि-स्तरीय ग्राम पंचायत और नगर निकाय के अधीन आते हैं।

0 comments:
Post a Comment