खबर के अनुसार पिछले दो दिनों के अंदर पटना, भोजपुर, बक्सर, गया, नालंदा, अरवल, सीवान, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी समेत 22 जिलों के तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट आई हैं। इससे ठंड बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं।
बता दें की बिहार के ग्रामीण इलाकों में पछुआ हवा ने कनकनी बढ़ा दी है। रात्रि के समय बिना रजाई के सोना संभव नहीं है। वहीं सुबह के समय धुंध और कोहरा भी छानें लगा हैं। ऐसे में वाहन चलाने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के पश्चिमी इलाकों के जिलों में तापमान तेजी के साथ नीचे आएगा। जिससे इन जिलों में ठंड बढ़ेगा। साथ ही साथ लोगों को कनकनी का भी सामना करना पड़ेगा। वहीं कुहासे में भी वृद्धि होगी।

0 comments:
Post a Comment