पर्सनल लोन लेते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान?
1 .पर्सनल लोन जिस ब्याज दर पर मिल रहा है उसके ब्याज दर पर ध्यान दें। क्यों की ब्याज दर लोन की कुल लागत को प्रभावित करता हैं।
2 .पर्सनल लोन लेते समय आप आवेदन शुल्क, प्रॉसेसिंग शुल्क और प्रीपेमेंट पेनाल्टी आदि की पूरी जानकारी प्राप्त कर लें।
3 .पर्सनल लोन की अवधि कितने वर्ष की हैं तथा हर महीने आपको कितनी राशि जमा करनी पड़ेगी। आप अपनी इनकम के हिसाब से आकलन कर लें।
4 .पर्सनल लोन के किसी भी समझौते पर साइन करने से पहले लोन के नियमों और शर्तों को ध्यान से पढ़ें। आप किसी के बात पर यकीन न करें।
5 .पर्सनल लोन एक तरह का कर्ज हैं, इसपर ब्याज देना पड़ता हैं। इसलिए कर्ज के जाल में फंसने से बचने के लिए उतना ही लोन लें जितना जरूरत हैं।

0 comments:
Post a Comment