खबर के अनुसार CSIR UGC NET की परीक्षा 26 दिसंबर, 27 दिसंबर और 28 दिसंबर 2023 को देशभर में आयोजित की जाएगी। यह एग्जाम कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होगी। इसको लेकर दिशा निर्देश भी जारी कर दिया गया हैं।
ऐसे करें आवेदन : जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे CSIR UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल csirnet.nta.ac.in पर जाकर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क : CSIR UGC NET के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लोगों के लिए 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। जबकि ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 550 रुपये और एससी/एसटी के लिए 275 रुपये निर्धारित किया गया है।

0 comments:
Post a Comment