खबर के अनुसार आप इस पेंशन स्किम में 40 साल से लेकर 80 साल तक की उम्र में कभी भी निवेश कर सकते हैं और हर महीने न्यूनतम 1,000 रुपये, तिमाही 3,000 रुपये, छमाही 6,000 रुपये और सालाना पेंशन न्यूनतम 12,000 रुपये प्राप्त कर सकते हैं।
बता दें की एलआईसी के सरल पेंशन योजना में अगर आप 60 साल की उम्र पर 10 लाख रुपए निवेश करते हैं तो आपको 58950 रुपए सालाना पेंशन मिलेगा। जबकि 42 साल की उम्र में अगर आप 30 लाख रुपये की एन्युटी निवेश करते हैं तो आपको हर महीने 12,388 रुपये पेंशन मिलेगा।
ऐसे करें आवेदन : अगर आप एलआईसी के सरल पेंशन योजना में निवेश करना चाहते हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल https://licindia.in/ पर जा कर आवेदन कर सकते हैं या फिर नजदीक के एलआईसी ब्रांच में जा कर भी आवेदन कर सकते हैं।
.jpg)
0 comments:
Post a Comment