खबर के अनुसार इस जीवन उमंग पॉलिसी में 25 साल की उम्र में 6 लाख के सम एश्योर्ड के साथ 30 साल के लिए निवेश करना होगा। यानि की आपको हर दिन 54.6 रुपये की बचत करनी होगी। जब आपकी उम्र 55 साल की हो जाएगी तब आपको हर साल 48 हजार रुपये प्राप्त होंगे।
बता दें की एलआईसी की जीवन उमंग स्कीम में मैच्योरिटी की उम्र 100 वर्ष तय की गई है। आप इस स्किम में निवेश करके अपने बुढ़ापे को आर्थिक तंगी से मुक्त कर सकते हैं। इससे बुढ़ापे में आपको पैसों की कमी का सामना करना नहीं पड़ेगा।
वहीं, एलआईसी के जीवन उमंग पॉलिसी में आपको डेथ बेनिफिट का भी लाभ मिलेगा। इसलिए अगर आप इस पॉलिसी में निवेश करना चाहते हैं तो आप नजदीक के एलआईसी ब्रांच से संपर्क करें या फिर एलआईसी की वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन करें।

0 comments:
Post a Comment