अहमदाबाद: NTA JEE (Main) के लिए करें आवेदन

अहमदाबाद : अगर आप इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहते हैं तो आप NTA JEE (Main) के लिए आवेदन कर सकते हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक NTA Joint Entrance Exam JEE (Main) 2024 Session 1 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। 

खबर के अनुसार एनटीए ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई (मुख्य) 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 नवंबर से शुरू की हैं जो 30 नवंबर तक चलेगी। अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया हैं तो आप जल्द से जल्द आवेदन को पूरा कर लें। 

बता दें संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई (मुख्य) 2024 सत्र 1 का आयोजन 24 जनवरी से 01 फरवरी 2024 तक किया जायेगा। कक्षा 12 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं इस एग्जाम में भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

आवेदन शुल्क : केवल पेपर I के लिए सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस (पुरुष) का आवेदन शुल्क 1,000/-, सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस (महिला) के लिए 800/-, एससी/एसटी (पुरुष/महिला) के लिए 500/- रुपया निर्धारित किया गया हैं। 

पेपर I और II दोनों के लिए आवेदन शुल्क सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस (पुरुष) के लिए 2,000/-, सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस (महिला) के लिए 1,600/-, एससी/एसटी (पुरुष/महिला) के लिए 1,000/- रुपया निर्धारित हैं।

आवेदन के लिए वेबसाइट : https://jeemain.ntaonline.in/frontend/web/site/login

0 comments:

Post a Comment