खबर के अनुसार वनडे विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में भारत, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने अपनी-अपनी जगह पक्की कर ली हैं। सबसे पहले टीम इंडिया ने लगातार सात मैच जीतकर अपनी जगह पक्की की थी, उसके बाद साऊथ अफ्रीका और अब ऑस्ट्रेलिया की टीम भी सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं।
बता दें की अब विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सिर्फ एक ही स्लॉट बचा है और इसके लिए न्यूजीलैंड तथा पाकिस्तान के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगा। हालांकि कीवी टीम नेट रन रेट के हिसाब से पाकिस्तान से आगे हैं।
भारत का मुकाबला किससे होगा : सेमीफाइनल में जो भी टीम चौथे नंबर पर होगी उससे भारत का सेमीफाइनल मैच खेला जायेगा। क्यों की आईसीसी के नियमानुसार पॉइंट टेबल में टॉप की टीम चौथे नंबर से खेलेगी। ऐसे में भारत की टीम न्यूजीलैंड और पाकिस्तान में से कोई एक टीम से सेमीफाइनल में भिड़ेगी।

0 comments:
Post a Comment