खबर के अनुसार दक्षिण पश्चिम जोन क्षेत्र में एसजी हाईवे पर वाईएमसीए क्लब के बाहर सड़क पर पानी फैल दिया गया, जिससे इस जगह पर गंदगी हो गई। इस मामले को लेकर नगर निगम को शिकायत मिली थी। जिसके बाद निगम ने इस क्लब पर एक लाख का जुर्माना लगाया हैं।
बता दें की अहमदाबद शहर में कूड़ा-कचरा फैलाने पर रोक हैं। साथ ही साथ प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग और इसके बिक्री पर भी रोक लगाई गई हैं। इसलिए अगर आप ऐसा करते हैं तो आप पर नगर निगम के द्वारा कार्रवाई की जा सकती हैं।
दरअसल अहमदाबाद नगर निगम के द्वारा आये दिन सड़क पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जाता हैं। वहीं सीसीटीवी के माध्यम से पान खा कर सड़क पर थूकने वालों की पहचान की जाती हैं और उसपर जुर्माना लगाया जाता हैं।

0 comments:
Post a Comment