अहमदाबाद और गांधीनगर के बीच 1000 करोड़ में बनेगा रिवरफ्रंट

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद और गांधीनगर के बीच 1000 करोड़ रुपये की लागत से रिवरफ्रंट का निर्माण किया जायेगा। इसको लेकर गुजरात सरकार के द्वारा तैयारी की जा रही हैं। 

खबर के अनुसार इस रिवरफ्रंट के निर्माण को लेकर राज्य सरकार और शोभा ग्रुप के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किये गए हैं। दिसंबर महीने से अहमदाबाद-गांधीनगर रिवरफ्रंट का निर्माण शुरू हो जायेगा। इसकी जिम्मेदारी दुबई की शोभा ग्रुप को दिया गया हैं।

अहमदाबाद और गांधीनगर के बीच रिवरफ्रंट फेज-3 का निर्माण 1000 करोड़ की लागत से दुबई की शोभा ग्रुप द्वारा किया जाएगा। रिवरफ्रंट को विकसित करने के लिए राज्य सरकार और शोभा ग्रुप के बीच सहमति बन गई हैं। जल्द ही निर्माण कार्य प्रारम्भ होगा।

बता दें की  फेज-3 का निर्माण इंदिरा ब्रिज और नर्मदा नहर के बीच पूर्व और पश्चिम दोनों तरफ चार किलोमीटर में किया जाएगा। इसके निर्माण का भूमि पूजन समारोह वाइब्रेंट समिट में होगा। इस वाइब्रेट समिट में दुबई की शोभा ग्रुप भी मौजूद रहेगी।

0 comments:

Post a Comment