अहमदाबाद : सिर्फ 1924 रुपए में बुक करें फ्लाइट का टिकट

अहमदाबाद : नए साल के मौके पर अगर आप कही जानें की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक टाटा ग्रुप की एयरलाइंस विस्तार ने अपने यात्रियों के लिए क्रिसमस सेल ऑफर पेश किया हैं। जिसके तहत आप सिर्फ 1924 रुपये में फ्लाइट का टिकट बुक कर सकते हैं। 

खबर के अनुसार विस्तारा एयरलाइन्स के इस धांसू ऑफर के लिए पैसेंजर्स को 25 दिसंबर, 2023 तक टिकट बुक करना होगा। इकोनॉमी, प्रीमियम इकोनॉमी और बिजनेस क्लास समेत सभी तरह के टिकटों पर यात्रियों को ऑफर का लाभ प्राप्त होगा। 

आपको बता दें की पैसेंजर्स 21 दिसंबर 2023 से लेकर 30 सिंतबर 2024 तक के लिए विस्तार की फ्लाइट बुक कर सकते हैं और विस्तार एयरलाइन्स से सफर कर सकते हैं। इसको लेकर एयरलाइन्स कंपनी के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। 

क्या होगी टिकट की कीमत : बता दें की डोमेस्टिक यात्रियों के लिए इकोनॉमी क्लास का टिकट किराया 1,924 रुपये से शुरू हो रही हैं। जबकि प्रीमियम इकोनॉमी क्लास का किराया 2324 रुपये और बिजनेस क्लास में फेयर 9924 रुपये से शुरू हो रही है। 

टिकट बुक करने के लिए वेबसाइट : https://www.airvistara.com/in/en

0 comments:

Post a Comment