खबर के अनुसार नए साल पर बक्सर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की तरफ से दो नए फोरलेन हाईवे का काम तेज होगा। वहीं, बक्सर-मोहनिया हाईवे के चौड़ीकरण और बक्सर शहर के बाहर से फोरलेन बाईपास बनाने का काम भी शुरू किया जा सकता हैं।
बता दें की नए साल में बक्सर जिले के डुमरांव शहर के बाहर बाईपास रोड बनाने का काम भी शुरू होने की संभावना रहेगी। जबकि भोजपुर-डुमरांव-बिक्रमगंज हाईवे का भी नए साल पर चौड़ीकरण किया जायेगा। वहीं, चौसा से बक्सर के बीच फोरलेन सड़क का निर्माण होना है।
इसके साथ ही ग्रामीण कार्य विभाग के माध्यम से बक्सर जिले के इलाकों में सड़क विहीन छोटे टोलों और गांवों को भी पक्की सड़क से जोड़ा जायेगा। इससे बक्सर जिले के ग्रामीण इलाकों के लोगों को भी फायदा होगा और लोगों का आवागवन बेहतर हो जायेगा।

0 comments:
Post a Comment