अहमदाबाद में कांकरिया कार्निवल आज से शुरू

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात के अहमदाबाद में आज से  कांकरिया कार्निवल शुरू होने जा रहा हैं। आप इस कार्निवल में पहुंचकर एन्जॉय कर सकते हैं। 

खबर के अनुसार आज यानि की 25 दिसंबर की शाम को अहमदाबाद के सबसे बड़ा कार्निवल का उद्घाटन गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के द्वारा किया जायेगा। इसको लेकर यहां सभी तरह की तैयारी और व्यवस्था को पूरा कर लिया गया हैं। 

बता दें की कांकरिया कार्निवल में हर दिन कार्यक्रम के अंत में 'विकसित भारत संकल्प' थीम पर आधारित एक लेजर शो का आयोजन किया जायेगा। साथ ही अलग-अलग थीम पर आधारित रंगीन लाइटिंग और मल्टी कलर लेजर भी देखने को मिलेगा। 

इस बार कांकरिया में अलग-अलग स्थानों पर चंद्रयान-3 और मारू सहर मारू गौरव थीम पर आधारित सेल्फी पॉइंट भी बनाये गए हैं। साथ ही साथ बच्चों के मनोरंजन के लिए बालनगरी में मंकी ब्रिज, टायर टनल, टायर चिमनी, टायर जंप, हैंगिंग ब्रिज आदि का निर्माण किया गया हैं।

0 comments:

Post a Comment