खबर के अनुसार बिहार में जमीन मापी के लिए E-Mapi Bihar Portal पर जा कर आप ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के 30 दिन के अंदर आपके लिए एक सरकारी अमीन उपलब्ध करा दी जाएगी, जिससे आप जमीन की मापी करा सकते हैं।
बता दें की ग्रामीण क्षेत्र के लिए अगर आप नॉर्मल आवेदन करते हैं तो प्रति खेसरा 500/- रुपया देना होगा। जबकि तत्काल आवेदन करने पर प्रति खेसरा 1000/-रुपया जमा करना होगा। वहीं शहरी क्षेत्र के नॉर्मल मापी के लिए प्रति खेसरा 1000/- रुपया, जबकि तत्काल के लिए प्रति खेसरा 2000/-रुपया देना होगा।
ऐसे करें आवेदन : जमीन की मापी कराने के लिए आप वेबसाइट https://emapi.bihar.gov.in/userReg.aspx पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान ही आपको ऑनलाइन के द्वारा शुल्क जमा करना होगा।

0 comments:
Post a Comment