खबर के अनुसार पर्यटकों की मांग को ध्यान में रखते हुए प्रबंधक ने 25 दिसंबर को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (एसओयू) को खुला रखने का फैसला किया हैं। क्रिसमस दिवस पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और उससे जुड़े सभी पर्यटक स्थलों में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
बता दें की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी प्रणाली के अनुसार प्रत्येक सोमवार को साप्ताहिक रखरखाव कार्य किया जाता है, जिसके कारण इस दिन इसे बंद रखा जाता हैं। लेकिन इस बार क्रिसमस होने के कारण इसे खुला रखने का निर्णय लिया गया हैं।
वहीं, सोमवार की बजाय मंगलवार 26 दिसंबर को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और उससे संबंधित पर्यटन परियोजनाओं पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। आप चाहें तो कल यानि की 25 दिसंबर को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment