खबर के अनुसार गांधीनगर में आईआईटी के दो प्रोफेसर समेत एक शिक्षक कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। आईआईटी के दो प्रोफेसर अपने गृह राज्य कर्नाटक गए थें, जहां से लौटने के बाद कोरोना संक्रमित पाए गए। जबकि सेक्टर-29 के शिक्षक सिंगापुर गए और लौटने के बाद कोरोना से संक्रमित मिले।
वहीं, गुजरात के अहमदाबाद के कोट इलाके में स्थित खड़िया और दरियापुर वार्ड में कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। जबकि बोडकदेव और नारणपुरा वार्ड में भी कोरोना के नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई हैं। जिससे यहां एक्टिव मरीज 33 हो गए हैं।
डॉक्टरों की मानें तो गांधीनगर और अहमदाबाद के साथ साथ राज्य के अन्य जिलों से भी कोरोना के मामले मिलने शुरू हो गए हैं। ऐसे में गुजरात के लोग सावधान हो जाए और घर से निकलने के दौरान मास्क लगाए और कोरोना गाईडलाइन का पालन करें।

0 comments:
Post a Comment