लुधियाना में 31 दिसंबर तक जमा करें प्रॉपर्टी टैक्स

न्यूज डेस्क: पंजाब के लुधियाना में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब के लुधियाना में 31 दिसंबर तक प्रॉपट्री टैक्स भरने की तिथि को बढ़ाया गया हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

खबर के अनुसार लुधियाना नगर निगम ने शहरी निवासियों को प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की अपील की हैं। साथ ही साथ कहा है की जिन लोगों ने अभी तक प्रॉपट्री टैक्स जमा नहीं किये हैं वो 31 दिसंबर 2023 तक प्रॉपर्टी टैक्स बिना किसी जुर्माने और ब्याज के जमा कर दें। 

बता दें की लुधियाना नगर निगम इसके लिए लोगों के मोबाइलों पर मैसेज भी भेज रही हैं। लुधियाना के लोग 31 दिसंबर 2023 तक बिना किसी जुर्माना और ब्याज के पेंडिंग टैक्स का एकमुश्त भुगतान कर सकते हैं। इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं। 

दरअसल समय पर प्रॉपट्री टैक्स जमा नहीं करने पर लुधियाना नगर निगम 20 प्रतिशत जुर्माना और 18 प्रतिशत वार्षिक ब्याज लगाती हैं। लेकिन OTS नीति के तहत लोग अगर 31 दिसंबर तक प्रॉपट्री टैक्स जमा करते हैं तो उनसे जुर्माना और ब्याज नहीं लिया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment