अमृतसर में कोरोना का पहला केस मिला, लुधियाना में अलर्ट

न्यूज डेस्क: पंजाब में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब के अमृतसर में कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी हैं। लंदन से अमृतसर आई महिला प्राइवेट लैब से टेस्टिंग में पॉजिटिव मिली हैं। 

खबर के अनुसार अमृतसर में 60 साल की महिला लंदन से आई थी और तकरीबन 3 दिन पहले उसे बुखार और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसके बाद महिला ने प्राइवेट लैब से जब अपना टेस्ट करवाया जो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं।

हालांकि सेहत विभाग की ओर से इस मामले की पुष्टि नहीं की गई है। विभाग के PRO डॉक्टर अमरदीप सिंह का कहना है कि उन्हें भी इस बात की जानकारी मिली है। वहीं कोरोना के नए मामले दर्ज होने के बाद विभाग की टीम अलर्ट पर हैं। 

दरअसल पिछले दिन ही सेहत विभाग की ओर से गाईडलाईन में ये कहा गया था कि सिर्फ सरकारी लैब से की गई टेस्टिंग को ही पॉजिटिव माना जाएगा। हालांकि सेहत विभाग कोरोना के नए मामले को लेकर जांच में जुट गई हैं। लुधियाना, अमृतसर समेत सभी जिलों के अस्पतालों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।

0 comments:

Post a Comment