खबर के अनुसार राजकोट शहर में जाम की समस्या को कम करने के लिए अब नगर पालिका ने सड़क के चैराहे पर मौजूद सर्किल को छोटा करने का निर्णय लिया हैं। इससे सड़क की चौड़ाई बढ़ेगी और सड़कों पर लगने वाला जाम भी कम होगा।
बता दें की राजकोट में एजेंसी के द्वारा मुख्य 8 सर्किलों का सर्वे किया गया हैं। ऐसी संभावना है कि इन सर्किलों का नया डिजाइन तैयार किया जाएगा और सर्किल के आकर को छोटा और सड़क को बड़ा बनाया जाएगा। इससे सड़को पर ट्रैफिक जाम कम होगी।
इन घेरो का बनेगा नया डिजाइन।
राजकोट में स्वामीनारायण चौक, मोकाजी सर्कल, कोटेचा सर्किल, स्पीडवेल सर्कल, बेदी सर्किल, किसानपारा सर्कल, जिला पंचायत मंडल, बड़ा टैंक चोक सर्कल का नया डिजाइन बनाया जायेगा। इससे इन जगहों पर जाम की समस्या नहीं होगी।

0 comments:
Post a Comment