अहमदाबाद के इन इलाकों में मिले कोरोना के मरीज

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद में 22 दिसंबर को शहर के कई इलाकों से कोरोना के नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई हैं। इससे शहर में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ गई हैं।

खबर के अनुसार 22 दिसंबर को अहमदाबाद शहर के पश्चिमी भाग में नवरंगपुरा, बोदकदेव और थलतेज जैसे क्षेत्रों में कोरोना के छह नए मरीज मिले हैं। इन मरीजों में चार पुरुष और दो महिलाएं हैं। इन सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया हैं। 

बता दें की 22 दिसंबर की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य भर में दर्ज किए गए कुल नौ नए मामलों में से छह मामले अहमदाबाद के हैं। वहीं आज यानि की 23 दिसंबर को जारी आंकड़े में गुजरात में 12 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई हैं। 

21 दिसंबर तक राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 23 सक्रिय थी। 22 दिसंबर को सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 32 हो गई। वहीं 23 दिसंबर को गुजरात में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 44 हो गई हैं। इस तरह से राज्य में कोरोना ने चिंता बढ़ा दी हैं।

0 comments:

Post a Comment