खबर के अनुसार शनिवार को अहमदाबाद शहर में कोरोना के पांच और नए मामले सामने आये हैं। इनमें नवरंगपुरा के अलावा थलतेज , मणिनगर और गोटा वार्ड में कोरोना के नए मरीज मिले हैं। जिससे शहर में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ गई हैं।
बता दें की अहमदाबाद में शनिवार को तीन पुरुष और दो महिलाएं कोरोना से संक्रमित मिली हैं। इनमें से एक मरीज को इलाज के लिए अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। जबकि बाकी के मरीज को होम आइसोलेशन में रखा गया हैं।
दरअसल शहर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और घर से निकलने के दौरान मास्क लगाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही साथ सतर्कता के तौर पर अहमदाबाद के असारवा सिविल अस्पताल में 50 बिस्तरों वाला आइसोलेशन वार्ड भी तैयार रखा गया है।

0 comments:
Post a Comment