पटना-बक्सर फोरलेन हाईवे सीधे पूर्वांचल एक्सप्रेस से जुड़ेगा, टेंडर जारी

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना-बक्सर फोरलेन हाईवे अब सीधे पूर्वांचल एक्सप्रेस से जुड़ेगा। इसको लेकर केंद्र सरकार के द्वारा स्वीकृति मिल गई हैं। जल्द ही इसका निर्माण कार्य प्रारम्भ होगा। 

खबर के अनुसार बक्सर से उत्तर प्रदेश के हैदरिया तक 18 किमी लंबे फाेरलेन हाइवे के निर्माण के लिए एनएचएआई ने टेंडर जारी कर दिया है। जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जायेगा, इसके बाद इस सड़क का निर्माण शुरू हो जायेगा।

बता दें की पटना-बक्सर फोरलेन हाईवे को सीधे पूर्वांचल एक्सप्रेस से जोड़ने के लिए 626 करोड़ की लागत से बक्सर में गंगा नदी पर तीन लेन का पुल बनाया जायेगा। जिसकी लंबाई 1.12 किमी की होगी। यानि की भरौली से हैदरिया तक 17 किमी लंबे हाइवे का निर्माण होगा।

इस हाईवे के निर्माण होने से बिहार के लोगों को दिल्ली जाना आसान हो जायेगा। बिहार के लोग पटना-बक्सर फोरलेन हाईवे से सीधे पूर्वांचल एक्सप्रेस को पकड़ते हुए कम समय में दिल्ली पहुंच सकेंगे। इससे बिजनेस व्यापार करने वालों को सबसे ज्यादा फायदा होगा।

0 comments:

Post a Comment