लुधियाना से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी फ्लाइट

न्यूज डेस्क: पंजाब के लुधियाना में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक लुधियाना के हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कार्गो टर्मिनल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। वहीं अब टर्मिनल के अंदर लाइटिंग और अन्य फीनिशिंग कार्य किया जा रहा हैं। 

खबर के अनुसार हलवारा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर चल रहे सारे कार्य मार्च 2024 तक पूरा कर लिया जायेगा। इसके बाद यहां से सबसे पहले दिल्ली के लिए सीधी फ्लाइट का संचालन होगा। इसको लेकर इंडिगो से बातचीत कर लिया गया हैं। 

बता दें की पीडब्लयूडी विभाग की तरफ से एयरपोर्ट पर कैनोपी बनाने का काम और रेन ड्रेन का निर्माण कार्य भी लगभग पूरा कर लिया गया हैं। उम्मीद की जा रही हैं। नए साल पर लुधियाना के लोगों को नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सौगात मिल जाएगी।

वहीं, सिविल एविएशन के सेक्रेटरी ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि यहां से इंडीगो कंपनी की पहली फ्लाइट शुरू होगी। यह फ्लाइट से लुधियाना से दिल्ली के लिए सीधी उड़ान भरेगी। इसके साथ ही इस एयरपोर्ट से कार्गो की भी शुरूआत होगी।

0 comments:

Post a Comment