खबर के अनुसार गांधीनगर के सेक्टर-6 में रहने वाली 59 वर्षीय और 57 वर्षीय दो महिलाएं दक्षिण भारत के कर्नाटक व अन्य हिस्सों में यात्रा करके लौटी हैं। सर्दी-खांसी की शिकायत के बाद जब इनकी कोरोना टेस्ट की गई तो ये महिलाएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।
बता दें की फिलहाल के लिए इन दोनों महिलाओं को होम आईसोलेशन में रखा गया है। साथ ही साथ कोरोना के वेरिएंट का पता लगाने के लिए सैम्पल लेकर जीनोम सीक्वेंस के लिए लैब भेजा गया है। जल्द ही इसकी रिपोर्ट भी जारी की जाएगी।
दरअसल पिछले कुछ दिनों से दक्षिण भारत समेत देश के अन्य राज्यों में कोरोना के मामलों में वृद्धि हुई हैं। जिसे देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को अलर्ट किया हैं। वहीं पॉजिटिव नमूनों को जीनोम सीक्वेंस के लिए लैब में भेजने को कहा हैं।

0 comments:
Post a Comment