अहमदाबाद में कर बकाएदारों की 566 संपत्तियां सील

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को अहमदाबाद में संपत्ति कर बकाएदारों की 566 संपत्तियां सील की गई हैं। वहीं कई को नोटिश भी जारी किया गया हैं। 

खबर के अनुसार अहमदाबाद महानगरपालिका के कर विभाग की ओर से पूरे शहर में संपत्ति कर बकाएदारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। जो लोग लंबे समय से संपत्ति कर का भुकतान नहीं किये हैं, उन्हें नोटिश जारी करते हुए उनपर कार्रवाई की जा रही हैं। 

आपको बता दें की पिछले कुछ दिनों से अहमदाबाद शहर में कई संपत्तियों को सील किया गया हैं। वहीं मंगलवार को अहमदाबाद शहर में एक ही दिन में टैक्स के रूप में अहमदाबाद महानगरपालिका को 3.03 करोड़ रुपए की आय भी प्राप्त हुई है।

अहमदाबाद में कर बकाएदारों की 566 संपत्तियां सील?

पूर्व जोन में निकोल, ओढव और हाथीजण इलाकों में 96 संपत्तियों को सील किया गया हैं।

दक्षिण जोन में दाणीलीमडा, वटवा, जशोदा चौकड़ी में 77 संपत्तियों को सील किया गया हैं।

मध्यजोन में रायपुर, सारंगपुर, घीकांटा, गांधीरोड और तावड़ीपुरा में 70 संपत्तियों को सील किया गया हैं।

उत्तर पश्चिम जोन में 54, दक्षिण पश्चिम जोन में 33  और उत्तर जोन में 17 संपत्तियों को सील किया गया हैं। 

पश्चिम जोन के मेमनगर, वासणा, चांदखेड़ा, राणीप समेत अन्य इलाकों में 219 संपत्तियों को सील किया गया हैं।

0 comments:

Post a Comment