सीबीएसई के रिजनल हेड अरविंद कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन स्कूलों की मान्यता रद्द की गई है, वो स्कूल सीबीएसई के मानकों को पूरा नहीं कर रहे थे। अब इन स्कूलों में नामांकन नहीं होगा। साथ ही साथ ये सभी स्कूल बंद किये जाएंगे।
आपको बता दें की केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने जिन स्कूलों की मान्यता समाप्त की हैं, उसमे से 10 स्कूल झारखंड और 26 स्कूल बिहार के हैं। वहीं, राजधानी के नौ विद्यालय भी शामिल हैं, जिनकी मान्यता समाप्त कर दिया गया हैं।
सीबीएसई बोर्ड ने सभी अभिभावकों से अपील करते हुए कहा है कि जिन स्कूलों की मान्यता रद्द की गई है वहां बच्चों का नामांकन नहीं कराएं। दरअसल ये स्कूल CBSE के मानको को पूरा नहीं कर रहे हैं, जिससे इन्हे रद्द करने का फैसला किया गया हैं।

0 comments:
Post a Comment