खबर के अनुसार बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने शुक्रवार शाम मोतिहारी के डायट सभागार में जानकारी देते हुए कहा है की राज्य में अब हर वर्ष अगस्त में 40 से 50 हजार शिक्षकों की बहाली होगी। इसलिए छात्र अच्छे से ट्रेनिंग लें।
बता दें की इसे पहले बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने भी जानकारी देते हुए कहा था की अन्य एग्जाम की तरह ही आयोग हर साल टीचर के पदों पर भर्ती करेगा। समय पर नोटिश जारी होगी और समय पर एग्जाम लिया जायेगा।
दरअसल बिहार शिक्षा विभाग राज्य के सरकारी स्कूलों में बेहतर टीचर की भर्ती के लिए बिहार लोक सेवा आयोग को जिम्मेदारी दी हैं। इसके तहत अबतक दो बार टीचर का एग्जाम आयोजित किया गया हैं। अब अगस्त 2024 में फिर वैकेंसी निकाली जाएगी।

0 comments:
Post a Comment