Buxar News: BPSC APO का फाइनल रिजल्ट जारी

Buxar News: बिहार लोक सेवा आयोग ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर BPSC APO का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया हैं। जो लोग इसके इंटरव्यू में भाग लिए थें वो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

खबर के अनुसार  बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियोजन पदाधिकारी (एपीओ) का इंटरव्यू 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर और 30 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच आयोजित किया था। अब आयोग के द्वारा इसका अंतिम परिणाम जारी किया गया हैं। 

बता दें की इसका रिजल्ट चेक करने के लिए आपको BPSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाना होगा और Final Results: Assistant Prosecution Officer Competitive Examination पर क्लिक करके आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

ऐसे चेक करें रिजल्ट : आप सीधे वेबसाइट https://www.bpsc.bih.nic.in/Advt/NB-2023-12-02-01.pdf को सर्च करें। आपके सामने एक पीडीएफ ओपन हो जायेगा। उस पीडीएफ को डाउनलोड करें तथा रोल नंबर और अपने नाम से अपना रिजल्ट चेक करें।

0 comments:

Post a Comment