Buxar : बिहार में कोरोना को लेकर अलर्ट, जांच शुरू

Buxar : बिहार में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना के नए वैरियंट ने एकबार फिर से लोगों की चिंता बढ़ा दी हैं। वहीं बिहार स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के लिए अलर्ट भी जारी कर दिया हैं। 

खबर के अनुसार बिहार में पिछले दो दिन के अंदर कोरोना के दो नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसे देखते हुए विभाग की टीम सभी जिलों में अलर्ट हो गई हैं। साथ ही साथ एयरपोर्ट पर यात्रियों की जांच भी शुरू कर दी गई हैं और लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

बता दें की कोरोना का वेरिएंट ओमक्रॉन का सब वेरिएंट जेएन. 1 से संक्रमित मरीज देश के कई राज्यों में मिले हैं। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ने लगी हैं। ऐसे में दूसरे राज्य से बिहार आने वाले लोगों पर नजर रखी जाएगी। जल्द ही इस सन्दर्भ में गाईडलाइन जारी हो सकता हैं।

इन बातों का रखें ध्यान?

भीड़-भाड़ के इलाकों में जानें से बचें। 

घर से निकलते समय मास्क लगाए। 

खांसते व छींकते समय मुंह और नाक को ढके। 

हाथ को साबुन से धोए और उसे सेनेटाइज करें।

0 comments:

Post a Comment