खबर के अनुसार बिहार में किसानों को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत बोरिंग पर 40 हजार रुपये अनुदान मिलेगा। इसके लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। राज्य के किसान विभाग की वेबसाइट पर जा कर आवेदन को पूरा करें।
बता दें की बिहार के वैसे किसान जो प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत कम से कम आधा एकड़ में सूक्ष्म सिंचाई (स्प्रिरंकलर एवं ड्रीप सिंचाई) कराना चाहते है, लेकिन उनके पास कोई बोरिंग नहीं है। ऐसे किसानों को भी अनुदान का लाभ ले सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार उद्यान निदेशालय कृषि विभाग के द्वारा बोरिंग पर अधिकतम 25 हजार एवं सबमर्सिबल मोटरपंप पर अधिकतम 15 हजार यानि की कुल 40 हजार रुपये का अनुदान दिया जायेगा। आप उद्यान निदेशालय की वेबसाइट पर जा कर आवेदन कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment