वडोदरा में 45 खाद्य दुकानों की जांच, 3 दुकानें बंद

न्यूज डेस्क: गुजरात के वडोदरा में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक वडोदरा में खाद्य पदार्थों में नशीला पदार्थ होने की आशंका पर 45 खाद्य दुकानों की जांच की गई। साथ ही साथ सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। 

खबर के अनुसार एसओजी ने खाद्य शाखा के साथ मिलकर कीर्ति स्तंभ के पास स्थित महाकाली सेव-उसल, सयाजीगंज खेतला आपा, कारेलीबाग की देवीकृपा टी स्टॉल, फतेगंज दिलाक्ष पैन समेत 45 खाद्य दुकानों, लॉरियों और गल्ला की जांच की। 

आपको बता दें की इस जांच के दौरान कई दुकानों से खाद्य पदार्थों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया हैं। वहीं लाइसेंस न होने के कारण तीन दुकानों को बंद करा दिया गया। दरअसल स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों को नशे से दूर रखने के लिए ये कार्रवाई की गई हैं।

वहीं, खाद्य निरीक्षकों के द्वारा वडोदरा शहर के फतेगंज, सयाजीगंज, तंदलजा, मांजलपुर नाका, कीर्तिस्तंभ, सरस्वती चार रास्ता, अमित नगर सर्कल, सामा और सोमा झील पर स्थित स्कूलों के आसपास खाद्य दुकानों और लॉरियों की भी जांच की हैं।

0 comments:

Post a Comment