राजकोट में वाहन चेकिंग अभियान, 4.91 लाख रुपये जुर्माना

न्यूज डेस्क: गुजरात के राजकोट से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राजकोट आरटीओ के द्वारा शहर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं। इस अभियान के तहत तीन दिन में 4.91 लाख रुपये जुर्माना की वसूली की गई हैं।

खबर के अनुसार राजकोट में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले सभी वाहन चालकों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया जा रहा हैं। अबतक महज 3 दिनों में आरटीओ ने 72 वाहन चालकों पर कार्रवाई की हैं और इनपर भारी जुर्माना भी लगाया हैं। 

आपको बता दें की चेकिंग अभियान के दौरान 24 ओवरलोड वाहनों पर 3,00,640 रुपये का जुर्माना लगाया गया हैं। जबकि ओवर डायमेंशन के 7 मामलों में 31,000 रुपये और गुप्त परिचालन के 6 मामलों में 60,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया हैं। 

इतना की नहीं राजकोट आरटीओ ने बिना फिटनेस व बीमा वाले 10 चालकों से 41 हजार रुपये वसूले हैं। जबकि सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के 8 मामलों में 27,640 रुपये और लापरवाही से  गाड़ी चलाने के लिए 5 ड्राइवरों पर 2,500 रुपये और तेज गति से ड्राइविंग के लिए 11 ड्राइवरों पर 22,000 रुपये का जुर्माना लगाया हैं।

0 comments:

Post a Comment